60 वर्षीय व्यक्ति का हुआ मौत, विषाक्त पदार्थ का किया था सेवन

Voice Of News 24

23 Jun 2024 22:36

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्रांतर्गत व्यक्ति का विषाक्त पदार्थ खाने से संदिग्ध अवस्था में हुआ मौत। इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम सभा भरवलिया निवासी महेंद्र प्रजापति (60) पुत्र प्रभु प्रजापति संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, और कुछ देर बाद व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई तथा वह अचेत हो गया।

परिजनों ने व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल ही इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र निचलौल पर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। व्यक्ति के मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

marajganj news 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *