पुलिस चौकी के बगल में ही चोरों का हौसला हो रहा बुलंद,कई दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने पैसे के साथ लूट लिया भारी मात्रा में समान

Voice Of News 24 

23 Jun 2024 21:20 PM

नौतनवां (महराजगंज)

पुलिस चौकी के सामने चोरों ने मचाया धमाल, बैकरी की दुकान में छत के रास्ते घुसकर की चोरी अन्य दो टंकी का टुटा ताला, आक्रोशित लोगाें ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल। चोरी के पूरे वारदात की जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज अंतर्गत नौतनवां थाना क्षेत्र के खोरिया चौकी से 300 मीटर दूर सिरसिया चौराहे पर शनिवार की रात तीन दुकानों में चोरी हुई। चौकी से 300 मीटर दूरी चोरी की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशाना लगा दिए है।
रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।

चोरी की वारदात खोरिया पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर सिरसिया चौराहे पर स्थित आदित्य बैकरी की दुकान व पान की टंकी की दुकान में हुई। देर रात चोरों ने दोनों दुकानों को निशाना बनाया। बैकरी दुकान की छत पर चढ़कर बरजे पर उतरकर लगे एग्जॉस्ट फैन तोड़कर चोर अंदर घुसे। गल्ले में रखे लगभग 40 हजार रुपए व कीमती सामान चोरी किया। उसके बाद पास ही स्थित स्टेशनरी व पान की टंकी में चोर घुसे। दुकान के अंदर हजारों रुपए कीमत का सामान व गल्ले में रखे रुपए चुरा ले गए।लोगों में आक्रोश

रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस चौकी से 300 मीटर दूरी पर चोरी का पता चलने पर लोगों में जबदस्त आक्रोश देखा गया। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली व रात्रि गश्त को लेकर सवाल उठाए। चौकी के सामने चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने भी पुलिस को खुली चुनौती दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया।
सिरसिया चौराहे पर लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। पुलिस वारदातों को रोकने में नाकाम दिख रही है, सिरसिया चौराहे पर पूर्व में इसके पहले इसी दुकान में तीन बार चोरों ने चोरी का अंज़ाम दिया है।

maharajganj news 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *