
Voice Of News 24

23 Jun 2024 09:59 PM
चौक बाजार (महाराजगंज)
जनपद महराजगंज चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सेफडा़ निकालने गए 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर वापस आया। बुजुर्ग का शव वापस आने के पीछे की पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के चौक थाना अंतर्गत ग्राम सभा परास खान निवासी रामनरेश(80) का शव आज यानि रविवार को रोहिन नदी में उतराता हुआ मिला। रोहीन नदी में कुछ युवक मछली पकड़ने गए तो शव देखकर युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची चौक थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में चौक थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।







