बेखौफ मेरठ में बदमाशों का आतंक ,डॉक्टर की हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Voice Of News 24 

23 Jun 2024 01:34 PM

मेरठ

मेरठ में बदमाशों का बेखौफ मंजर देखने को मिला एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. यहां एक डॉक्टर को मारने आए हमलावरों की गोली लगने से इलाज कराने आया व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर दो हमलावरों को क्षेत्रवासियों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया. लोगों ने आरोपियों को काफी पीटा,

लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी अय्यूब अपने पिता को लेकर डॉक्टर एमडी अहमद के यहां दिखाने आए थे. तभी चार हमलावर आरोपी युवक शोएब, इमरान, इसरार, आकिब क्लिनिक में घुस आए. इन लोगों ने वहां फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि फायरिंग डॉक्टर पर कर रहे थे, लेकिन गोली अय्यूब को लग गई. गोली अय्यूब के पेट में लगी है. घायल अय्यूब को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

.
एसपी सिटी ने बताया कि की एक डॉक्टर के क्लीनिक पर दोपहर के समय कुछ विवाद हो गया था इसके बाद तीन-चार लोग डॉक्टर के क्लीनिक पर रात में आए उन्होंने गोली चला दी जिसमें एक व्यक्ति अय्यूब जो कि अपने पिता को डॉक्टर को दिखाने आया हुआ था उसके पेट में गोली लगी. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.