बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 23:56 PM

बांसी (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर बांसी कोतवाली के अंतर्गत तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी जबरदस्त टक्कर। टक्कर के बाद की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रूधौली चौराहे पर गाड़ी नंबर UP 55 AM 2660 कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार महिला गर्भवती थी, जिसे गंभीर चोटे आई है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घायल पति-पत्नी बनकटिया गांव के निवासी थे, जो मरवटिया चैनपुर अपने ससुराल जा रहे थे, जैसे ही दोनों रुधौली चौराहे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया और दोनों गंभीर हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.