भाजपा ने संगठनात्मक बैठक करके योग दिवस कार्यक्रम की की समीक्षा

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 23:40 PM

बलरामपुर

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। इसी के साथ ही योग दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं से समीक्षा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल होंगे। 23 जून से छह जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ ही 25 जून को आपातकाल दिवस व 30 जून को मन की बात का कार्यक्रम सभी बूथों पर सुना जाएगा। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। योग करने से शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है।

योग विभिन्न बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी व कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीन दयाल ने भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया था। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताकर नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, नपाप अध्यक्ष बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, नपाप उतरौला अनूप चन्द्र गुप्ता, महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, रवि मिश्रा, अवधेश तिवारी तरुण, श्याम मनोहर तिवारी, रवि कुमार वर्मा व प्रिंस वर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.