महराजगंज :हाई वोल्टेज करंट ने व्यक्ति को सुला दिया मौत की नींद

मृतक व्यक्ति का फाइल फोटो

Voice Of News 24 

20 Jun 2024 16:06 PM

महाराजगंज

महराजगंज जनपद के अंतर्गत करंट के चपेट में आने से व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत। खबर की विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के अंतर्गत गिदहा गांव में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के गिदहा गांव के निवासी बैजनाथ पुत्र रामगया(42) सुबह स्नान करने जा रहे थे कि इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह बेसुध होकर गिर गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस घटना से जहां गांव के लोगो में अफ़रा-तफ़री का माहौल बना हुआ है,वहीं परिजनों में कोहराम मच गया

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.