अफगानिस्तान लड़कों के सामने भारतीय बल्लेबाजी की असली परीक्षा

Voice Of News 24 

20 Jun 2024 15:34 Pm

टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत का सामना सुपर-8 में अफगानिस्तान लड़कों से होगा। यह मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर-8 में ग्रुप-1 में हैं। भारत के लिए अफगानिस्तान की चुनौती आसान नहीं होगी। हालांकि, टीम इंडिया ग्रुप-स्टेज के में शानदार खेल दिखाया तीन मैच जीतकर यहां आई है, जबकि अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।

क्या रहा हे दोनों टीमों हाल

दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला।

टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। इतना ही नहीं दोनों के बीच पिछले तीन मैच भारत ने ही जीते हैं।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत :

रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

अफगानिस्तान:

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.