अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण सीआरपीएफ जवान की हुई मौत

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 13:51 Pm

निचलौल (महराजगंज)

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत निवासी 28 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की ट्रेन में ही तबियत बिगड़ने से हुई मौत, जवान के मौत से पहले की विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


थाना क्षेत्र निचलौल के खमौरा निवासी सीआरपीएफ जवान की तबियत अचानक गंभीर होने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार मृत्यु के बाद आज यानी बुधवार को जवान के पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। जहां निकटवर्ती क्षेत्रों में मातम छा गया वहीं परिजनों में कोहरा मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को सीआरपीएफ जवान अभय प्रताप सिंह ड्यूटी करके लखनऊ हेड ऑफिस आ रहे थे इसी बीच ट्रेन में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और कर्मचारियों की मदद से उन्हें लखनऊ स्थित मेडिकल लाया गया वहां चिकित्सकों ने अभय प्रताप सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया।

इसके बाद जवान के शव को सीआरपीएफ हेड ऑफिस लाया गया तथा वहां सीआरपीएफ के जवान संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा कर शव को लेकर उनके घर रवाना हो गए। जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सीआरपीएफ जवान के शव को पुलिस और जवान की मौजूदगी में विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नारायणी नदी के घाट पर किया गया मृत जवान को शोक सलामी दी गई 45 वर्षीय अभय प्रताप सिंह सीआरपीएफ कांस्टेबल पद पर तैनात थे उनका कुछ दिन पहले प्रमोशन हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले चाचा गिरिजा शंकर सिंह के लड़के की शादी में जहां यह जवान छुट्टी लेकर खुशियों का सौगात लेकर आए थे,वहीं 28 अप्रैल को ड्यूटी पर जाने के बाद जब आज वापस लौटे तो परिजनो के लिए अपने साथ दुःखो का अंबार लेकर लौटे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.