जम्मू आतंकी हमले में मारे गए दो लोगों का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Voice Of News 24 

13 Jun 2024 12:27 PM

बलरामपुर के लोग जो जम्मू के आतंकी हमले में घायल एवं जिनकी मृत्यु हो गई थी, उन्हें लाया गया अपने निवासी जनपद बलरामपुर।

आतंक मुठभेड़ में मृत एवं घायलों को बलरामपुर में लाकर उनके साथ आखिर किया क्या गया। इसकी पूरी जानकारी के लिए पढ़िये वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर 

जम्मू के आतंकी हमले में घायल एवं मृतको के शरीर को लाया गया जनपद बलरामपुर में। मिली सूचना के अनुसार इस दौरान बलरामपुर जनपद के 2 लोगों की मौत हो गई है, जिनका अंतिम संस्कार प्रशासन के मौजूदगी में किया गया।और 14 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

गौरतलब है कि बलरामपुर से 14 लोगों का दल वैष्णोदेवी दर्शन के लिए गया था. शिवखोड़ी से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते समय श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने 9 जून को हमला कर दिया था. इसमें कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में मरने वालों में बलरामपुर के भी दो लोग शामिल थे, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हमले मे मारे गए उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा गांव के अनुराग वर्मा और कांधभारी गांव की रहने वाली रूबी शामिल है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.