टीम इंडिया ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया,ग्रुप ए से सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम

Voice Of News 24 

13 Jun 2024 00:52 AM

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत ग्रुप ए से सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए यह कारनामा किया है। अमेरिका के खिलाफ अपने तीसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की। मैच में अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 110 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी से 10 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया .मैच में अमेरिका की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश। अमेरिका के लिए सौरव नेत्रवलकर ने पहले ही ओवर में विराट कोहली को आउट कर दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा भी जल्दी ही जल्दी ही चलते बने। ऐसे में अमेरिका ने पूरी तरह से मैच में अपने शिकंजे में कस लिया था