गोरखपुर एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन, कैम्पियरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Voice Of News 24 

12 Jun 2024 23:41 PM

गोरखपुर 

जनपद गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कैम्पियरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। आखिर निलंबित सब इंस्पेक्टर का कसूर क्या था, पूरी जानकारी के लिए पढ़िये वाॅयस ऑफ न्यूज़ 24 की खास पूरी रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसआई विकास मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार निलंबित किये गये सब इंस्पेक्टर विकास मिश्रा के खिलाफ एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दे दिये हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.