सोशल मीडिया पर करोड़ों का आनलाईन साईबर फ्राड करने वाले 14 जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice Of News 24 

12 Jun 2024 23:30 PM

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना की पुलिस ने करोड़ों रुपए का आनलाईन ठगी करने वाले जालसाजों का किया भंडाफोड़। इन जालसाजो के जालसाजी की पूरी जन्मकुंडली जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गेम खेलाकर करोड़ों रुपये का साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कोल्हुई पुलिस ने किया है, इसमें अलग अलग जगह के रहने वाले कुल 14 जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 4 दर्जन से अधिक मोबाइल,3 दर्जन सिम,लैपटॉप ,पैनकार्ड , चेकबुक, श्रम कार्ड,ATM कार्ड पासबुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।


संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार ये लोग ऑनलाइन गेम App के माध्यम से लोगों को हार-जीत का गेम खेलाते थे,जब व्यक्ति को इसकी लत लग जाती थी तब लाखों रुपये की ठगी करते थे! कोल्हुई पुलिस को जैसे इसकी भनक लगी तो तत्काल एक्शन लेते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के एक मकान पर घेराबंदी कर मौके से कुल 14 जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से तमाम दस्तावेज बरामद हुए है। फिलहाल अभी के लिए पुलिस ने मामले मे सुसंगत धाराओं मे मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है!

 

पकड़े गए आरोपियों के विवरण :-
(1). अंकित चौधरी पुत्र कमलेश चौधरी निवासी थाना कोल्हुई , महराजगंज ।
(2).दिलीप पुत्र अर्जुन निवासी थाना परसामलिक ,महराजगंज।
(3). रोशन कुमार निवासी बिहार
(4). लकी गुप्ता निवासी गाजीपुर
(5). अमन राजभर निवासी मऊ
(6). शहाबुद्दीन निवासी मोतिहारी,बिहार।
(7).रितिक सिंह निवासी मोतिहारी,बिहार।
(8). आयुष कुमार लखनऊ
(9). निखिल कुमार निवासी छत्तीसगढ़
(10). संजय कुमार निवासी बिहार
(11). अभिषेक शर्मा निवासी फरेंदा, महराजगंज
(12). प्रकाश बघेल निवासी जिला दुर्ग
(13). राहुल चौधरी निवासी बलिया
(14). शुभम गुप्ता निवासी गाजीपुर ।
इन सभी आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस मु0अ0सं0 142/2024 भा0द0वि0 34,419,420,467,468,471 व 66 सी 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *