तीसरी बार नेता एनडीए के नेता चुनकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर भाजपाइयों ने एक दूसरे का कराया मुंह मीठा

Voice Of  News 24 

07 Jun 2024 23:14 PM

बलरामपुर

देश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने एवं एनडीए की ओर से नरेन्द्र मोदी को पुन: संसदीय दल नेता चुने जाने पर शुक्रवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। कहा कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी पूरी ताकत के साथ देश की हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी पर फिर से भरोसा जताया है।

मोदी की गारंटी को देश की जनता ने गारंटी माना है। देश में विकास को तेज गति के साथ आगे बढ़ाने का कार्य पीएम मोदी करेंगे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने मोदी को संसदीय दल का नेता चुना है। यह कार्यकाल अर्थ व्यवस्था को तीसरे पायदान पर पहुंचाने का कार्य मोदी करेंगे। गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि विपक्ष के षड़यंत्रों को जनता ने मुंहतोड़ जबाब दिया है। देश का विकास करने वाले के साथ जनता ने विश्वास जताया है।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि यूपीए की सरकार की जितनी सीटें आई हैं उससे अधिक भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुई हैं। कहा कि कांग्रेश 100 का ऑकड़ा भी नहीं छू पाई वहीं भाजपा को देश की जनता ने 240 सीट देकर अपना आशीर्वाद दिया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णु देव गुप्ता, बिन्दू विश्वकर्मा, पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जनमेजय सिंह, शिव प्रसाद यादव, अवधेश पाण्डेय, अब्दुल अजीज खां, कृष्ण गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश त्रिगुनायत, राकेश गुप्ता, बृज किशोर पाण्डेय सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *