Voice Of News 24
07 Jun 2024 23:05 PM
महराजगंज
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र घुघली के रामपुर मोड़ पर कानपुर निवासी लालू प्रसाद आइसक्रीम का दुकान लगाया करते थे। लेकिन शुक्रवार को उनके साथ एक दुर्घटना घट गई। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक तेज रफ्तार बाइक वाला अचानक दुकानदार लालू प्रसाद को ज़ोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दुकानदार लालू प्रसाद के पैर और कमर में चोटे लगने से हालत गंभीर हो गई। आस-पास के लोगो द्वारा इलाज के लिए दुकानदार को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार घायल दुकानदार कानपुर से घुघली आकर एक किराए के मकान में अपने परिवार व बच्चों के साथ रहता है। जो आइसक्रीम बेचकर अपना और अपने परिवार का लालन-पालन करता है।





















