छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा पास करके जिले का किया नाम रोशन

 Voice Of  News 24 

07 Jun 2024 00:23 AM

बलरामपुर

चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण होकर जिले का मान बढ़ाया है। नीट की परीक्षा उत्तीर्ण के बाद बच्चे चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करके लोगों की सेवा करेंगे।

संदीप कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी ग्राम रामनगर ने 691अंक 95.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। संदीप की प्रारंभिक शिक्षा गांव के एक निजी स्कूलों तथा हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा मॉडल इंटर कॉलेज से हुई है। संदीप के पिता एक किसान हैं। संदीप ने अपने माता-पिता व गुरुजनों को इसका श्रेय दिया है।

वहीं गौरा चौराहा के मथुरा बिलासपुर के यासिर सिद्दीकी पुत्र अमिर अहमद सिद्दीकी ने 644 अंक प्राप्त करके नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। यासिर तुलसीपुर स्थित स्टार वर्ल्ड विद्यालय के टॉपर छात्र रहे हैं। इन्होंने 92.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। यासिर सिद्दीकी की माता सबीना सिद्दीकी, रईस कादरी, अख्तर कादरी, राजेश वर्मा, दुष्यंत चौधरी, अनूप पांडेय, त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने बधाई दी है।

भगवतीगंज निवासिनी सानवी केसरवानी पुत्री राकेश केसरवानी ने 676 अंक के साथ नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करके जिले का नाम रोशन किया है। राकेश केसरवानी ने बताया कि उनकी बेटी ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। पुष्य सिंह ने 688 अंक प्राप्त करके नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिवक्ता कमलेश्वर सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने पहली बार में ही नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करके जिले का नाम रोशन किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.