ग्राम प्रधानो का आरोप, नए शासनादेश लागू कर सरकार ग्राम प्रधानो के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार

Voice Of News 24 

01 Jun 2024 23:38 PM

बलरामपुर

बलरामपुर में ग्राम प्रधानो का आरोप, नए शासनादेश लागू कर सरकार ग्राम प्रधानो के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार।

शनिवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले ग्राम प्रधानों की हुई बैठक, इस दौरान पंचायत सहायको के डिजिटल स्वीकृति के बाद भुगतान होने के शासनादेश निर्देशन पर प्रधानो ने सरकार के खिलाफ इस निर्देश का विरोध करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने की भरे हुंकार।


इस नये फरमान के तहत पंचायत के गेट वे पोर्टल पर पंचायत सहायकों की ऐप्लिकेशन पर आनलाइन उपस्थिति चेहरे के माध्यम से हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप अब पंचायत सहायको को अपने रजिस्टर्ड फोन के द्वारा गेट वे पोर्टल पर जाकर क्यूआर कोड़ सत्यापित कर लाॅगिन करना पड़ेगा।


प्रदेश सचिव विजय त्रिपाठी ने कहा कि इस फरमान के बाद ग्राम प्रधानों समेत सचिवों को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। और बोले सरकार हमारे अधिकारों का हनन कर रही है। प्रधान जितेन्द्र सिंह एवं महेश सिंह बोले सरकार ग्राम प्रधानो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में सभी के सहमति से निर्णय लिया गया कि आने वाले 6 जून को जनपद के सभी प्रधान एकत्र होकर मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा जाएगा। इसके बाद भी यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो राजधानी में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.