Voice Of News 24
01 Jun 2024 14:02 PM
महराजगंज
महराजगंज लोकसभा के पांचों विधानसभा, नौतनवां, फरेंदा, पनियरा, महराजगंज सदर, सिसवा में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखी जा रही है। मतदाता कतार में लगकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखी जा रही है।
वहीं, पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश सरकार गणेश शंकर पाण्डेय नौतनवां में आज अपने गांव देवपुर में बूथ संख्या-217 पर अपने परिवार के साथ अपने मत का प्रयोग किए। मतदान देने के बाद पूर्व सभापति ने कहा कि अपना मत अपना अधिकार सब लोगों को मत देना चाहिए।


















