लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू।

Voice Of News 24 

01 Jun 2024 07 :57 AM

लोकसभा चुनाव में अन्तिम चरण के मतदान की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोकसभा चुनाव में अन्तिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। अन्तिम चरण में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की 13 सीटों के लिए मतदान किए जा रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी सीट पर लोगों की नजरें बनी हुई है क्योंकि इस सीट से मोदी लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं।
यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों की बात की जाए तो पीएम मोदी समेत केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय, रवि किशन, और अनुप्रिया पटेल, के साथ अफजल अंसारी भी शामिल हैं।

यूपी में अंतिम चरण के दौरान वोटिंग हाने वाली संसदीय शीटें : –
महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, समेत राबर्ट्सगंज सीटें शामिल हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.