यूपी: अंतिम चरण की 13 सीटों के लिए कल से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Voice Of News 24 

29 May 2024 23:32PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर चुनाव प्रचार कल गुरुवार यानी 30 मई शाम को थम जाएगा।इन 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। 13 लोकसभा सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव के मैदान मे है, जिनमें134 पुरुष तथा 10 महिला उम्मीदवार है।

इन 13 सीटों पर 1 जून को वोटिंग

13 लोकसभा सीटों में से 11 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 2 आरक्षित हैं। इस चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में महाराजगंज,गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (अजा), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज (अजा) हैं।

इन सीटों पर सब की नजर रहेगी जिसमें सबसे मुख्य सीट वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गोरखपुर सीट से भोजपुरी स्टार भाजपा मौजुदा सांसद रवि किशन , चंदौली सीट से केन्द्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय , मिर्जापुर सीट पर अपना दल एस के प्रमुख नेता मंत्री अनुप्रिया पटेल आदि आदी प्रमुख नेताओं की भविष्य का फैसला एक जुन को मतदाता करेगें ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान समाप्त होने से पहले के 48 घंटे यानी बृहस्पतिवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लग जाएगा। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]