आल इंडिया जमीयतुल मंसूरप्रदेश अध्यक्ष अब्दुल अजीज मंसूरी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन,मांगी अमन चैन की दुआ,

Voice Of News 24 

06 Apr 2024 18:23 PM

लखनऊ

रोजा इफ्तार पार्टी मे पहुंचे प्रदेश सरकारप्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाज अंसारी

आल इंडिया जमीयतुल मंसूर के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल अजीज मंसूरी की ओर से रमजान माह के 25 वें दिन कल शुक्रवार को कैण्ट रोड स्थित कोहिनूर पैलेस मे रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार मे हिस्सा लिया।

इफ्तार पार्टी मे प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाज अंसारी , इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली , आल इंडिया जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय महासचिव सलीम मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर मंसूरी, अनीस मंसूरी, अब्दुल नसीम , मोहम्मद अनीस मंसूरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री खुर्शीद अहमद सहित बड़ी सख्या मे रोजेदार शामिल हुऐ । इस मौके पर नमाज के बाद रोजेदारो ने देश प्रदेश मे अमन चैन , आपसी भाईचारा और तरक्की की दुआए की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.