महराजगंज : अनियंत्रित होकर पलटी हार्वेस्टर,बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

Voice Of News 24

06 Apr 2024 14:10 PM

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज गोरखपुर मार्ग के बरवा विधापति गांव के पास बड़ा हादसा टला हार्वेस्टर के चपेट मे आने से एक बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज की तरफ से जा रहे आगे पीछे दो हार्वेस्टर दोनों एक दुसरे को ओवरटेक कर रहे थे जबकी इसी दौरान शिकारपुर की तरफ से पल्सर बाइक सवार आ रहा था । बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर एक हार्वेस्ट पलट गई जिसके चपेट मे आने से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजुद राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दि मौके पर पहुंच पुलिस ने राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया , इस घटना के दौरान दोनों हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गए है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]