उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए NDA के 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन,सपा तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

Voice Of News 24

11 Mar 2024 16:11 PM

UP MLC Election 2024 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं सहयोगी दलों के भी तीनों प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पर्चा दाखिला किया है। विधान परिषद में पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह प्रमुख रहे। वहीं अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया। आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं सुभासपा की ओर से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने नामांकन किया।

जबकि कि इस बार समाजवादी पार्टी एमएलसी चुनाव को लेकर पहले से ही सावधान है. पार्टी ने इस बार एमएलसी के लिए तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. सपा अतिरिक्त प्रत्याशी उतारकर दोबारा राज्यसभा चुनाव वाली गलती दोहराना नहीं चाहती है. जिसकी वजह से उनकी पार्टी के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी थी. सपा के पास तीन प्रत्याशियों के लिए पूरे नंबर हैं. इसलिए अखिलेश यादव कोई और रिस्क नहीं लेना चाहते

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे. बीजेपी की तरफ से 7 और सहयोगी दलों की तरफ से 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. कहा जा रहा है कि सभी का निर्विरोध चुनना तय है.

नामांकन की आख़िरी तारीख है. 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 14 मार्च हैं. यूपी में 21 मार्च को विधान परिषद का चुनाव होगा और वोटिंग के बाद उसी दिन इसके नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.