योगी सरकार का एक्शन, 3 IPS अफसरों का हुआ तबादला

Voice Of News 24 

11 Mar 2024 15:46 PM

योगी सरकार ने लोक सभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें वाराणसी के विवादित पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन का नाम भी शामिल है। उनको उनके पद से अचानक हटा दिया गया।वहीं, अब उनकी जगह बिकरू कांड के वक्त आईजी कानपुर रहे मोहित अग्रवाल को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया।

देखिये लिस्ट
देखिये लिस्ट

ऐसे में वाराणसी की पोस्टिंग काफी महत्वपूर्ण है वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे। तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कई जिलों के कप्तान सहित आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है। पहले ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी वह एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जा चुका है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.