सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Voice Of news 24

08 Feb 2024 23:43 PM

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर में सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महाराज बलरामपुर जयेन्द्र प्रताप सिंह की दिव्य उपस्थित रहीं।विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा सुश्री आरती तिवारी,संघ के विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल,संभाग निरीक्षक अवरीश नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,एन.सी.सी 51 वीं यूपी बटालियन के कर्नल अरविंद प्रताप सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमत सिंह,अध्यक्ष डॉक्टर कौशल्या गुप्ता प्रबंधक डॉक्टर सतीश सिंह,संजय शर्मा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी उपाध्यक्ष पूर्व छात्र परिषद आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के समस्त पदाधिकारी पूर्व प्राचार्य पूर्व आचार्य पुरातन छात्र विभिन्न सेवा में लगे हुए समाज के बंधु सभी की उपस्थिति से पंडाल खचाखच भर गया। लक्ष्मीबाई की प्रस्तुति,शिव तांडव की प्रस्तुति होली मिलन,राम सबरी मिलन देशभक्त,परक देशभक्ति गीत एवं नृत्य से मंच संजीव हो उठा। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज ही ऐसा एक विद्यालय है। जहां शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कार भी दिया जाता है। सभी लोग जानते हैं कि संस्कार की जननी सरस्वती शिशु विधा मंदिर ही है। मुख्य अतिथि महाराजा बलरामपुर जयेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि माता-पिता एवं गुरू आपके शुभचिंतक होते हैं,माता पिता एवं गुरु अपने जीवन के अनुभवों से गुजर रहे हैं।आपको गलत रास्ते पर जाने से मना करते हैं।विद्यार्थियों के अंदर एक दूसरे के प्रति सम्मान,आदर भाव शिष्टाचार है तो एक अच्छे जिम्मेवार नागरिक बनियेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.