सावधान!क्या आप भी खाते हैं ये वाली बम्बईया सुर्ती?जिसमे लगा 27 लाख का चूना,देखिये नकली तम्बाकू का कालाकारखाना!

Voice Of News 24

15 Jan 2024 00:27AM

 

सिद्धार्थनगर जिले में मुंबई चर्चित खैनी के हमशक्ल कालाबाजारी तम्बाकू का बड़े पैमाने पर खेप बरामद हुआ है,जालसाजों के यहां से बरामद माल और उपकरण से लगभग 27 लाख का चूना लगा है, जिसको जान और सुन कर शायद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे,जानिए पूरा काला कलाकारी…

सिद्धार्थनगर,डुमरियागंज

जिले की पुलिस लंबे अरसे से घात लगाकर बैठी थी कि आहत मिलते ही एक नकली तम्बाकू बनाये जाने वाले के घर पर छापेमारी कर दी और फिर क्या?खबर और दो नम्बर का माल सौ टका सही निकला।फिलहाल स्थानीय पुलिस को शनिवार की देर शाम बड़ी मात्रा में अवैध तम्बाकू की खेप मिली। पुलिस ने बेंवा में चलने वाले अवैध तंबाकू बनाने के और पैकिंग करने के कारखाने पर शनिवार देर शाम छापा मारा। मौके से बड़ी मात्रा में अवैध तंबाकू और रैपर को बरामद किया। पुलिस टीम के काफी पूछताछ के बाद अभियुक्त शिवम गुप्ता ने एक -एक राज खोलते हुए बताया कि मैं अपने पिता और बहनों के साथ नकली सुर्ती बम्बई स्पेशल पंढरपुरी एन. आर.टोबैको(तम्बाकू)बनाने की फैक्ट्री अपने घर पर लगाया था,बनाने और पैकिंग का सारा काम हम लोग करते थे और पिताजी इसे बाजार में सप्लाई करते थे।पुलिस ने बताता कि इसका लाइसेंस और अधिकार इन लोगों के पास नही था और शिवम समेत दो शातिर बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व मौके से इन तीनो का बाप नौ दो ग्यारह हो गया है।


लंबे वक्त से चल रहा था काली कंपनी का कालाबाजारी,छापेमारी करने पहुंची तीन थानों की पुलिस

डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर काफी दिनों से बंबई स्पेशल पंढ़रपुरी नाम के रैपर में अवैध रूप से तंबाकू बना कर बेंचा जा रहा था। पुलिस को जानकारी हुई तो सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय,थानाध्यक्ष मुकेश कुमार राम के साथ ही भवानीगंज व पथरा पुलिस टीम वेवां चौराहे के अबैध तंबाकू बनाने वाले कंपनी में पंहुची। यहां से बंबई स्पेशल पंढरपुरी नाम के कंपनी रैपर में भरा 15 बोरी सुर्ती,108 बोरी सुर्ती बोरे में भरा हुआ,एक इलेट्रॉनिक काटा, एक पैकिंग मशीन, लेवल रील/नकली रैपर कुल 9 बंडल और एक चारपहिया वाहन भी बरामद कर कंपनी को सील कर दिया गया।पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि अभियुक्त के कब्जे से तकरीबन 27 लाख रुपये का अवैध माल और उपकरण बरामद किए गए हैं।

इस काले कंपनी के मालिक के ऊपर पहले से ही बस्ती जिले के सोनहा थाना व बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली के साथ ही डुमरियागंज थाने में भी मुकदमा दर्ज है।नकली माल बनाने और कालाबाजारी व जालसाजी के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने लगभग 09 सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.