Voice Of News 24
14 Jan 2024 17:22 PM
सिद्धार्थनगर जिले में रास्ते को बनाने को लेकर एक विवाद का माजरा मारपीट में ऐसे बदल गया जैसे अखाड़े में पहलवानों का दांव पेंच हो,देखिये पूरा वायरल वीडियो,पढिये पूरी खबर…
सिद्धार्थ नगर
जिले के बांसी थाना क्षेत्र के एक गाँव मे मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को राह बनाए जाने में रोड़ा बनने पर जमकर पीटा।दबंगों द्वारा व्यक्ति को जमकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वारदात स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।फिलहाल दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो,जिसकी पुष्टि हमारा न्यूज चैनल नही करता है।सूत्रों के मुताबिक बांसी थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव का है पूरा मारपीट वाला मामला।

















