रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की घड़ी करीब,UP से सटे सरहदी इलाकों ने बढ़ी सुरक्षा,बड़े अफसरों का बॉर्डर पर कूच जारी,देखिये नजारा!

Voice Of News 24

14 Jan 2024 17:13PM

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सरहदों पर चौकसी बढ़ा दी गई है,देखिये आप भी बेहतर सुरक्षा के बंदोबस्त में जवानों ने किस तरह कमर कसी हुई है?

सिद्धार्थनगर

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सिद्धार्थनगर जिले से लगी इंडोनेपाल सीमा में विशेष निगरानी की जा रही है। यह निगरानी आयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर की जा रही है। इसी के तहत आज डीएम पवन अग्रवाल व एसपी प्राची सिंह लगातार बॉर्डर पर निर्देश देते नजर आ रहे है। डीएम व एसपी खुनुवां बार्डर पहुँचे और एसएसबी व पुलिस के जवानों से मिलकर विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए ।

इस दौरान जब हमने दोनों अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर सदैव सतर्कता बरती जाती है। लेकिन अभी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की वजह से को लेकर विशेष निगरानी बरती जा रही है। नेपाल से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग की जा रही है।सभी संदिग्ध व्यक्तियों पर खास निगरानी की जा रही है।आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में आगमन है। इसीलिए लगतार हम लोग चेकिंग अभियान पर नजर बनाए हुए है। और खूद भी पहुचकर जायजा ले रहे है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.