सिद्धार्थनगर में चोरी,महराजगंज में खुलासा,दोनों जिले के सरहद पर हुआ मुठभेड़,रब जाने ये चोर सिपाही का अनोखा खेल?

Voice Of News 24

12 Jan 2024 14:20 PM

उत्तर प्रदेश की पुलिस इस वक्त अपराधियों पर खूब गोलियों से हाथ साफ कर रही है,वारदातों के बाद टीमें गठित करके इतना जल्दी खुलासा और मुठभेड़ का सटीक जाल,जानिए कैसे इस जिले में खुला बड़े चोरी का राज?

सिद्धार्थनगर

UP पुलिस है साहब!घटना कहीं और मुठभेड़ कहीं और,जानिए किन दो जिलों की पुलिस ने किया बड़ी वारदात का खुलासा,कैसे बुना गया शिकारी की तरह पुलसिया जाल?बीते 11 जनवरी की रात को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला चौराहे पर दुकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया जिसको लेकर प्रशासन और स्थानीय पुलिस की नींद हराम हो गई।वैसे भी सिद्दार्थ नगर जिले में चोरी का ग्राफ और चोरों का मंसूबा सातवें आसमान पर है।दिन बीत जाते हैं लेकिन हफ्ता भर नही बीत पाता और चोरियों की वारदातों से जिला हिल जाता है।ठीक ऐसे ही एक दुकानदार हरिशंकर एंड संजय ज्वैलर्स के दुकान पर हुई चोरी का शिकार हो गए।चोरों ने दुकान का ताला तोड़ व सटर तोड़ कर दुकान में जो भी आसानी से मिला लेकर रफू चक्कर हो गए।

छोटी चोरियों ने बना रखा था सिरदर्द,बड़ी चोरी ने कर दिया पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता पर सवाल

जिले में लगभग ऐसे कई चोरी के वारदात हुए कुछ का खुलासा करिए सोशल मीडिया का अपडेट कर दिया गया, तो कुछ के अधूरे पन्ने अभी भी थाने की फाइलों में दबे पड़े हैं।चोरियों की आग ठंडी नही हुई कि जिले में एक व्यवसायी की दुकान में हुई बड़ी चोरी ने इसमें घी डालने का काम कर दिया।

दूसरे जिले की घटना में तत्परता में महराजगंज के SP का आया बयान,जानिए कैसे हुआ चोरों का पर्दाफाश?

फिलहाल इस मामले में जब से घटना घटी थी तभी से स्थानीय पुलिस, स्वाट टीम और SOG टीम के द्वारा सिद्धार्थ नगर में सोने की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुआ।जिसको गोली लगी है उसका नाम उल्फत है जो गोण्डा जिले का रहने वाला है।एक बदमाश को भागते हुए कुछ चोटे आई है,दोनों को अस्पताल भेज दिया गया है।तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से 13 किलो चांदी, एक स्कार्पियो गाड़ी और चार मोबाइल के साथ एक TV बरामद हुआ है।महराजगंज के SP का है कि इस सम्बंध में सिद्धार्थ नगर पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.