महापर्व छठ के लिए बृजमनगंज में सजा बाजार, खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ ,छठ को लेकर खुदरा बाजार में बढ़ी रौनक

Voice Of News 24

16 Nov 2023 22:31PM

बृजमनगंज

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार सजने लगा है। त्योहार को लेकर लोग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी है। वहीं व्यापारी भी व्रतियों को छठ पूजा से जुड़े हर सामान उपलब्ध कराने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। सारे दुकानदार ऑर्डर देकर सामान मंगवा रहे हैं।छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत बृजमनगंज व आसपास के बाजारों में नारियल, फल और छठ पूजा सामान कि दुकानें सजी हुई है।

बाजारों में सूप और दउरा की दुकान भी सजी हुई है। मिट्टी से बने बर्तनों की दुकानें भी बाजारों में है। छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण अंग सूप है। सूप के बिना छठ पूजा की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरुवार को पूजा सामग्री की दुकानों पर कुछ ही ग्राहक पर पहुंच कर खरीदारी किये । शुक्रवार से बाजार में भारी भीड़ के साथ दुकानें गुलज़ार हो जाएंगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.