अज्ञात वाहन की ठोकर से पुलिस के जवान की मौत, प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते समय हुई घटना

Voice Of News 24 

16 Nov 2023 21:17PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में मूर्ति विसर्जन कराकर लौट रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान की बुधवार रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। आरक्षी का नाम देवानंद है। उनकी उम्र 47 वर्ष थी। वह देवरिया जनपद के भटनी के रहने वाले थे। 1997 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती जिले के यातायात पुलिस में थी। पुलिसकर्मियों ने शव को पुलिस लाइन में लाकर रखा है। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा और फिर परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर लेगये

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वहां से निकल गए हैं।देवरिया जनपद के भटनी निवासी देवानंद सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में पिछले चार सालों से कार्यरत थे।

गुरुवार को मूर्ति विसर्जन ड्यूटी के उपरान्त सड़क दुर्घटना

बताया जा रहा है कि बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए थे। रात तकरीबन दो बजे पुलिस लाइन स्थित आवास पर लौटते समय चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।इस हादसे में घटनास्थल पर ही देवानंद की मौत हो गई।

उन्हें रात में पुलिस लाइन लाया गया पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिवार के लोगों को जानकारी दी गई है। वह सिद्धार्थनगर के लिए घर से रवाना हो गए हैं। आरक्षी की हादसे में मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

सिद्धार्थनगर में एसपी अभिषेक अग्रवाल द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए मुख्य आरक्षी देवानन्द को पुलिस लाइन में अश्रुपूरित आंखों के साथ पुष्पचक्र और पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी गई और परिवारीजन को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। एसपी अभिषेक अग्रवाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.