समाजवादी पार्टी ने शुरू की सामाजिक न्याय यात्रा,अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Voice Of News 24

16 Nov 2023 20:37 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यानी गुरुवार को सामाजिक न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उनकी इस सामाजिक न्याय यात्रा का उद्देश्य जातिगत जनगणना, लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ जागरूकता का प्रचार और प्रसार करना है. समाजवादी पार्टी की इस सामाजिक न्याय यात्रा का शुभारंभ पार्टी मुख्यालय से किया गया है.इस दौरान पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा और किसान, मजदूर से लेकर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाए.

25 नवंबर को बिजनौर में खत्म होगी यात्रा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यात्रा का समापन 25 नवंबर को बिजनौर में होगा। हम सरकार से जातीय जनगणना की मांग करते हैं। पूरे देश में होनी चाहिए जिससे कि पता चल सके और समाज की कौन सी जातियां हैं जिन्हें विकास का लाभ नहीं मिल सका है।
सपा मुखिया ने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए सामाजिक न्याय यात्रा निकाली जा रही है। पिछड़े, दलित, आदिवासी, गरीब जिनको अधिकार व सम्मान अभी तक भाजपा नहीं दे पाई है,

इस यात्रा के माध्यम से इन्हें जागरूक किया जाएगा। बिना जातिगत जनगणना के सामाजिक और आर्थिक रूप से लोग सशक्त नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है। अगर हमने सही समय पर फैसला नहीं लिया होता तो लाल टोपी और साइकिल चुनाव निशान मांगने वाला कोई नहीं होता। जहां तक गठबंधन की बात है तो यह पहले भी होती रही है, आज भी हो रही है और आगे भी होगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.