अयोध्या में दीपोत्सव से पहले 9 नवंबर को योगी कैबिनेट की बैठक

Voice Of News 24

08 Nov 2023 00:27AM

रामनगरी में 11 अक्तूबर को होने वाली दीपोत्सव की तैयारी जोरों शोरों चल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  पहले रामनगरी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जायेगा।

अयोध्या में इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम ज्यादा खास होने वाला है।9 नवंबर दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। शासन की ओर से सोमवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में उपस्थित रहने का संदेश भेजा गया है। 22 जनवरी को राम मदिंर में होने वाले राम लला के प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी ,मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुछ मंत्री प्रचार से सीधा लौटकर कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।

एक बार फिर लखनऊ के बाहर कैबिनेट की बैठक

बता दें कि पहली बार नहीं है जब कैबिनेट की बैठक लखनऊ से बाहर होने जा रही है. 2019 में कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में योगी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में कैबिनेट ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में योगी कैबिनेट की बैठक वाराणसी और मथुरा में भी हो सकती है.

21 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने से पहले रामनगरी अयोध्या रोशन हो उठेगी. इस बार होने वाला दीपोत्सव बेहद खास होने वाला है. सरयू नदी के 51 घाटों पर 21 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. गिनती के समय दीये 21 लाख से ज्यादा हों इसलिए 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे. खास बात यह है कि इस बार स्थानीय कुम्हारों से 10 लाख दीपक लिये जा रहे हैं. इससे कई छोटे-छोटे कुम्हारों को रोजगार मिल रहा है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.