India defeated England:भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया ,विश्व कप में भारत की लगातार छठी जीत ,20 साल बाद विश्व कप इंग्लैंड को में हराया

Voice Of News 24

29 Oct 2023 22:34PM

विश्व कप के 29वें मैच भारत ने गत विजेता इंग्लैंड बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के सामने लो स्कोरिंग मुकाबले में 100 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले खेलने के बाद लखनऊ की स्लो पिच पर 229 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 129 रनों पर ही ढेर हो गई.

भारत से मिले 230 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले दो ओवर में बिना किसी विकेट के 17 रन बना लिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन फिर पांचवें ओवर में 30 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने डेविड मलान को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. अगली ही गेंद पर बुमराह ने जो रूट को भी आउट कर दिया. इस तरह इंग्लैंड ने 30 रनों पर दो विकेट गंवा दिए.

शमी और बुमराह ने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया तो बाकी का काम कुलदीप यादव ने कर दिया. कुलदीप ने 52 के कुल स्कोर पर जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया.

52 रनों पर आधी टीम के आउट होने के बाद मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने संभलकर खेलना शुरू किया. हालांकि, वे ज्यादा देर नहीं टिक सके. 24वें ओवर में 81 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया. मोहम्मद शमी ने मोईन अली को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद क्रिस वोक्स 10, लियाम लिविंगस्टोन 27, आदिल रशीद 13 और मार्क वुड शून्य पर आउट हुए. इस तरह पूरी इंग्लिश टीम 129 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारत की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.