कारागार में बंद सपा के बहुचर्चित नेता आजम खान ने अजय राय से मिलने से किया इनकार,INDIA गठबंधन में सपा की खटास !

Voice Of News 24

26 Oct 2023 23:44PM

सीतापुर

सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया है. अजय राय से मिलने से आजम खान ने मना किया है.सूत्रों के अनुसार आजम खान, अजय राय से नहीं मिलना चाहते हैं. आजम खान किसी भी पॉलिटिशियन से नहीं मिलना चाहते हैं.आजम खान सिर्फ अपने परिवार से मिलना चाहते हैं. बता दें कि अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता आज मिलने आएंगे.

वहीं आजम के इस रिक्शन के बाद से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.आजम खान से मिलने को लेकर अजय राय बोले कि दुख की घड़ी है मिलने जा रहा हूं. प्रशासन मिलने दे या न दे वो बात अलग है.इसी के साथ ही आजम खान को कांग्रेस ज्वाइन कराने पर अजय राय बोले कि पहले मुलाकात हो जाए फिर आगे बात करेंगे. मुसलमान कांग्रेस का साथ दें. मजबूती से कांग्रेस मुस्लिमों के साथ खड़ी है.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]