घघसरा में सनसनीखेज वारदात: 45 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के कोडरी इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक 45 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के कोडरी इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक 45 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान मीरा देवी (पत्नी बैजनाथ उर्फ टीके प्रसाद) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करती थीं।

सूचना मिलते ही घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका मीरा देवी की तीन बेटियां हैं निशा 23, मनीषा 24 और खुशी 20 जिनमें से मनीषा का विवाह हो चुका है। रविवार सुबह करीब चार बजे उनका शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.