world cup 2023:साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया,क्विंटन डिकॉक ने ठोका शतक ,विश्व कप में साउथ अफ्रीका की चौथी जीत

Voice Of News 24

25 Oct 2023 00:22AM

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को मंगलवार रात 149 रन से रौंदते हुए उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। यह विश्व कप 2023 के पांच मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की चौथी जीत थी, इसी के साथ वह पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को हटा कर भारत के बाद दूसरे नंबर पर आ चुका है। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक के बड़े शतक और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के दम पर पांच विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी बांग्लादेश की टीम लय में नहीं दिखी। तंजिद हसन और लिटन दास ने धीमी शुरुआत की। इस जोड़ी ने छह ओवर में 30 रन जोड़े और इसी स्कोर पर तंजिद हसन आउट हो गए। अगली ही गेंद पर नजमुल हसन भी आउट हो गए। कप्तान शाकिब एक रन और मुश्फिकुर रहीम आठ रन बनाकर आउट हुए। लिटन दास भी 44 गेंद में 22 रन बनाकर चलते बने। 81 रन पर बांग्लादेश के छह विकेट गिर गए थे। महमुदुल्लाह ने एक छोर संभाला और मेहदी हसन-नसुम अहम 19 रन बनाकर उनका साथ निभाते रहे। हसन महमूद ने 15 और मुश्तफिजुर ने 11 रन बनाए। इस बीच महमुदुल्लाह तेजी से रन बनाते रहे और अपना शतक पूरा किया। वह 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 227/9 था जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 46.4 ओवर में 233 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका इसी के साथ वह पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को हटा कर भारत के बाद दूसरे नंबर पर आ चुका है।चार मैच हारने वाली पहली टीम बनी बांग्लादेश,