World Cup 2023:क्रिकेट के इतिहास में इंलैण्ड की सबसे बड़ी पराजय है,दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन के बड़े अंतर से हराया

Voice Of News 24

22 Oct 2023 00:49AM

World Cup 2023:क्रिकेट के इतिहास में इंलैण्ड की सबसे बड़ी पराजय है. दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन के बड़े अंतर से हराया. विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की तीसरी जीत है. दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 22 ओवर में 170 रन पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने तीन विकेट चटकाए।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन (109) के तूफानी शतक के बूते सात विकेट पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई।

इंग्लैंड का विश्व कप इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए भी इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने ही 1999 के विश्व कप में उसे 122 रन से हराया था।

वनडे क्रिकेट इतिहास की पांच सबसे बड़ी जीत

  • 1- भारत- 317 रन VS श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम 2023
  • 2- जिम्बाब्वे- 304 रन VS यूएसए, हरारे 2023
  • 3-न्यूजीलैंड- 290 रन VS आयरलैंड, अबरदीन 2008
  • 4-ऑस्ट्रेलिया- 275 रन VS अफगानिस्तान, पर्थ 2015
  • 5-साउथ अफ्रीका- 272 VS जिम्बाब्वे, बेनोनी 2010

इंग्लैंड पर विश्व कप से बाहर होने का खतरा मड़रा रहा है। इस हार के साथ अब डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर पहुंच चुका है।चार मैच में उसने सिर्फ एक मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीता है। अफगानिस्तान,न्यूजीलैंड और आज साउथ अफ्रीका से उसे शिकस्त झेलनी पड़ी।