India vs Bangladesh World Cup:विराट कोहली की धमाकेदार शतकीय पारी से भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया,भारत की लगातार चौथी जीत

Voice Of News 24

19 Oct 2023 23:24PM

वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। टूर्नामेंट में भारत टीम की यह लगातार चौथी जीत है।बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोट की वजह से यह मैच नहीं खेले।उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे नजमुल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बांग्लादेश की शुरुआत शानदार रही पहले विकेट के लिए 93 रन जुड़े ।वनडे विश्व कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश  257 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 66 रन लिटन दास ने बनाए। वहीं, तंजीद हसन ने 51 रन की पारी खेली।अंत में महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

भारत की शुरआत अच्छी रही भारत ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। इसी छक्के के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना 48वां शतक भी पूरा किया।