न्यूजीलैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक,चेन्नई में बांग्लादेश को 8 विकेट से चटाई धूल

Voice Of News 24

14 Oct 2023 01:24AM

विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

चोट से लंबे समय के बाद वापसी कर रहे केन विलियमसन ने बांग्लादेश की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 78 रन की धमाकेदार पारी खेली। लगातार तीसरी जीत के साथ कीवी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। बांग्लादेश ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 246 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को न्यूजीलैंड ने 42.5 ओवर में और 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.