क्रिकेट प्रेमियों जरा सावधान!हार या जीत के बाद कल कहीं अपने फोन और टीवी पर न निकल जाये आपकी भड़ास?

Voice Of News 24

14 Oct 2023 00:07Am

जनाब आपको पता है क्या होने वाला है कल?अगर नही तो पढ़िये ये ख़ास खबर

भारत की बेजबानी मे विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा मैच 14 अक्टूबर को यानी कल पलकों को न झपकने देने वाला भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला है….

क्रिकेट जगत-:आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला होगा भारत और पाकिस्तान के बीच। दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के आन बान और शान के लिए टकराएगी।बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने एक तरफ जहां इस वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है,तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के जांबाज़ कप्तान रोहित शर्मा की टीम भी बीस दिख रही है।मैच को लेकर कई तरह की बातें चर्चा में भी खूब पतंग की तरह उड़ रही है।बाबर की टीम ऐतिहास लिखने मे कामयाब हो सकेगी या अपने पूर्व खिलाड़ियों की तरह विश्व कप मे पहली जीत का इंतजार होगा सपना सा रह जाएगा।

अहमदाबाद की पिच पर हीरो भारतीयों का गजब रिकॉर्ड,पाकिस्तान को नसीब में आज जीत के आंकड़े जीरो

वनडे विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का है। भारत अभी तक विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है। पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक खेले गये सात मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को अभी भी इस पहली जीत का इंतजार है।जिसको लेकर पाकिस्तान और उनकी टीम चिंतित और बेहद परेशान भी है।


पाकिस्तान को जिस बात का सता रहा था डर,उसी की कल टीम में वापसी अकेले ही पाकिस्तान के खोल सकता है धागे
कल क्या होगा ये तो वक्त बताएगा?कौन किस पर कितना भारी पड़ेगा?लेकिन इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और अहमदाबाद की पिच का बाहुबली शुभमन गिल पिछले दो मैचों में नही खेला।वजह यह थी कि वह डेंगू की चपेट में आ गया था।अब वह पाकिस्तान के मैच में खेल सकता है ये संभावना पाकिस्तान की टीम के होश उड़ा दी है।जबकि भारतीय फैन और टीम के लिए यह बात किसी दिवाली से कम नहीं है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.