Voice Of News 24

12 Oct 2023 01:28PM
कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के दम पर भारत ने एकदिवसीय विश्व कप के मैच में बुधवार को यहां अफगानिस्तान को 90 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। .

रोहित ने 84 गेंद की पारी में 16 चौके और पांच छक्कों की मदद से 131 रन बनाने के अलावा ईशान किशन (47) के साथ पहले विकेट के लिए 112 गेंद में 156 रन और विराट कोहली ( नाबाद 55) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 49 रन की साझेदारी की।.













