वर्ल्ड कप 2023ः भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

Voice Of News 24
09 Oct 2023 00:42PM
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो लोकेश राहुल और विराट कोहली रहे। हालांकि, दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए। राहुल ने नाबाद 97 और कोहली ने 85 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपना खाता खोल पाए।
उन्होंने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया। बल्ले के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वॉर्नर ने भी 41 रन की पारी खेली। अंत में स्टार्क ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की धमाकेदार जीत वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली जीत
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया,केएल राहुल ने 97,कोहली ने 85 रन बनाए
भारत ने जीत के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआत की है. शुरुआती 3 विकेट 2 रन के स्कोर पर गिरने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला और भारत को जीत दिलाई. कोहली ने 85 रन बनाए. केएल राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे.

#WorldCup #WorldCup2023 #ODIWorldCup #IndvsAus

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.