थोड़ा तो रहम करो डॉक्टर साहब!दुनिया से खाली हाथ जाने के लिए भी इतना पैसों का हवस क्यों?

Voice Of News 24

07 Oct 2023 08:22AM

सरकार कितना भी धनउगाही पर रोकथाम कर ले,लेकिन आदत से मजबूत पैसों के पुजारी अपनी जमीर गरीब मरीजों से चंद रुपयों के लिए बेच ही देते हैं,पढ़िये पूरी खबर….

महराजगंज

जिले के फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी बनकटी में बेहतर इलाज की आस में आने वाले मरीजों को ईलाज से पहले कुछ पैसों के भूखे डॉक्टरों का पेट भरना पड़ता है।बार-बार कई तरह के विवादित मामलों में घिरे रहने वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्याय में एक और शोषण की इबारत लिखी गई है।

पीड़ित से ऑपरेशन के लिए पैसों की डिमाण्ड,न जाने योगी जी कब करेंगे इन डॉक्टरों का ईलाज

प्रदेश के सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ औऱ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों का निरीक्षण और जनहित में निशुल्क योजनाओं जो जोड़ने में लगे हैं।दूसरी तरफ कुछ चिंदीचोर डॉक्टरों का कुनबा इस पर काला धब्बा बन बैठा है।बनकटी CHC पर ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से धन का दोहन खूब फलफूल रहा है,सीएचसी बनकटी में तैनात एक चिकित्सक पर मरीज ने आपरेशन के नाम पर 6 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने यह भी बताया है कि मुख्यमंत्री से शिकायत भी कर दी गई है।अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या योगी का चाबुक इन करप्ट डॉक्टरों पर चलता है?क्या इन इलाज करने वाले पैसों की बीमारी पाल बैठे डॉक्टरों का ईलाज योगी कैसे करते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.