एशियन गेम्सः भारत ने 4×400 मीटर रिले रेस में जीता गोल्ड

Voice Of News 24

04 Oct 2023 23:23PM

भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार को तीन गोल्ड जीते हैं। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इस इवेंट की खास बात यह रही कि सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में आया। भारत के किशोर कुमार दूसरे नंबर पर रहे। इससे पहले, आर्चरी मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। तीसरा गोल्ड 4×400 रिले मेंस में भारत को मिला।

आज भारत ने तीन गोल्ड के अलावा पांच सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 12 मेडल जीते हैं। इन मेडल के साथ भारत के कुल मेडल 81 हो गए हैं। इनमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.