सिध्दार्थनगर में तबादलों की आँधी,29 पुलिसवालों समेत तीन उपनिरीक्षकों का थोक भाव में तबादला

Voice Of News 24

29 Sep 2023 01:25AM

सिध्दार्थनगर जिले में इस वक्त SP ने भारी तादाद में पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है,जानिए किसका कहाँ लगा ठिकाना?किसकी चमकी किस्मत?

सिध्दार्थनगर

जिले नवागत कप्तान लगातार दो दिनों से ताबड़तोड़ एक्शन में दिख रहे हैं,हर रोज नए-नए तबादलों के फरमान जारी कर रहे हैं इसके पीछे की क्या रूपरेखा है?ये अब खुदा जाने या फिर SP साहब खुद जानें।

पहले दिन पाँच अतिरिक्त निरीक्षक,आज तीन उपनिरीक्षकों के साथ ढाई दर्जन पुलिसकर्मियों की हुई चाँदी

आज सुबह होते ही सूरज की किरण ज्यों ही धरातल पर पड़ी त्यों ही सिद्धार्थनगर मे भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती में उजाला हो गया।SP के पहले फ़रमान में 29 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश आ गया।आदेश में 29 पुलिसकर्मियों की बहार आ गई और सभी को ऑफिस संबंधित कार्यों से निजात मिल गया है।अब ये कागजी क्रियाकलापों से उबर कर थानों के चटनी का स्वाद चख सकेंगे।

महिला आरक्षण के नक्शेकदम पर योगी सरकार का निर्देश,महिला भी बने थानेदार,दो को मिली थानेदारी

पिछले हफ्ते पूरे देश मे महिला आरक्षण बिल के पारित होने को लेकर राजनीतिक पार्टियों और गलियारों में खूब गहमागहमी थी लेकिन आखिरकार महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई।जिसको लेकर योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमों में एक फ़रमान जारी किया कि अब थानों पर महिला थानेदार भी तैनात किए जाय।इसी क्रम में SP ने रुख अपनाते हुए महिला थाना की थानेदार मीरा चौहान को पथरा बाजार की थानेदारी और प्रभारी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी डुमरियागंज की शाइस्ता को महिला थाना की कमान सौंपी है।वहीं पथरा बाजार के पूर्व थानेदार हरिओम कुशवाहा को उसी थाने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक का पदभार दे दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.