Voice Of News 24
19 Sep 2023 23:44PM
महराजगंज
शिक्षा के क्षेत्र के न जाने कितने होनहार अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर प्रतिभा के बदौलत मंजिल की तलाश कर रहे हैं।कोई इलाहाबाद,तो कोई लखनऊ, तो कोई कोटा में तैयारी कर रहा है।महराजगंज जिले के एक होनहार ने ‘ट्रिपल M’ (MMM)में तैयारी और अपने हुनर की बदौलत पूरे यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हाशिल किया है।

धानी बाजार के रहने वाले परम अग्रहरि को बीटेक (B. Tec) केमिकल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में महामहिम आनंदी बेन पटेल के द्वारा गोल्ड मेडल(स्वर्ण पदक)से नवाजा गया है।इसकी खबर जब परम के घरवालों और रिश्तेदारों को हुईं तो उन लोगों का सीना ख़ुशी से गदगद हो गया।पूरे इलाके में खुशी का माहौल बना है।हमारे चैनल पर जल्द ही परम अग्रहरि का विशेष साक्षत्कार और उनकी जीरो से लेकर हीरो तक की कहानी आपको हमारे निज संवाददाता से रूबरू होगी।























