मासूम बच्ची की इतनी-सी खता, साईकिल छूने से सनकी युवक ने बच्ची का गला रेतकर दी मौत की सजा

Voice Of News 24

19 Sep 2023 20 :58PM

एक सनकी युवक ने अपनी साइकिल छूने से एक बच्ची को मौत के घाट उतार दिया,जानिए जिले की नई घटना,पढ़े पूरी खबर..

महराजगंज

अरे भाई!आखिर महराजगंज जिले में किसकी नजर लग गई है?प्रशासन की परेशानी हर रोज बढ़ती चली जा रही है।वारदातों का सिलसिला और क्राइम का ग्राफ तमिल फिल्म पुष्पा के डायलॉग
“झुकेगा नही सा..”की तरह हो गया है।दूसरा एक फ़िल्म के तारीख पर तारीख वाला भी डायलॉग सुना ही होगा आपने वैसे महराजगंज जिले में वारदात पर वारदात हो रहें हैं।


निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामचन्द्रही के टोला लेदी में आज दोपहर करीब दो बजे एक युवक ने साइकिल की सीट पर हाथ रखने से नाराज हो कर एक मासूम बच्ची का गला रेत दिया। जिससे मासूम बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
जिसकी सूचना मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं परिजनों के होश उड़ गए हैं।
गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।


महराजगंज के ASPआतिश कुमार सिंह ने बताया कि निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रामचंद्रही टोला लेदी मेंआज दोपहर करीब दो बजे उसी गांव का निवासी दीपक पुत्र कालीचरण साईकिल खड़ा कर बैठा हुआ था। इसी दौरान गणेश की पांच वर्षीय पुत्री रिमझिम खेलते हुए वहां पहुंच गई।
जो साईकिल छूने लगी।जो आरोपी युवक को नागवार गुजरा और भगा दिया।लेकिन बच्ची फिर नही मानी तो वह खेलते हुए दुबारा साईकिल के पास पहुंच गई। यह बात सनकी युवक को तमाचे सा सहन नही हुआ और सजे नाराज हो कर घर से बांका लाकर उसका गला रेत दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे गाँव मे कोहराम मच गया और सनसनी फैल गई।इस वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।वहीं आरोपी के घर से हत्या में प्रयोग किया गया बांका भी बरामद किया है।

घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं बेटी खोने के गम में परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.