नेपाल में UP के जुड़वा ट्रकों के कारनामे,जानिए पकड़े गए UP-70 गाड़ी का जुगाड़ू अंदाज़

जुड़वा नम्बर प्लेट की जप्त ट्रकों के साथ नेपाली सेना

Voice Of News 24

19 Sep 2023 18:53

इलाहाबाद की जुड़वां नम्बर प्लेट की गाड़ी को नेपाल कस्टम ने पकड़ा,जानिए कैसे धूल झोंकने की फिराक में थे UP का चालक

नेपाल

उत्तर-प्रदेश वाले गुरु जालसाजी और येड़ा बनाने में अपने अनोखे करतबों से अक्सर चर्चा में रहते हैं,एक बार फिर उत्तर प्रदेश के नटवरलाल अजीबोगरीब चकमा देने की फिराक में थे लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।मामला है नेपाल के सीमावर्ती शहर बीरगंज का जहाँ पड़ोसी देश नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने एक ही नंबर प्लेट के दो ट्रकों को धर दबोचा। भारत के उत्तर प्रदेश से सामान लेकर नेपाल में प्रवेश करने के दौरान बीरगंज कस्टम की टीम ने दोनों ट्रकों को पकड़ा तो वो भी इस कारनामे को देखकर सकते में पड़ गए।

भंसार और कस्टम के दस्तावेज फंस गया फ़र्जी हुनर,दो ट्रकों की हो गई जप्ती

बीरगंज स्थित नेपाल भारत एकीकृत जांच चौकी में नेपाली कस्टम विभाग से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरा कर प्रवेश करने के दौरान वहां मौजूद सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया फिर क्या ?अब नेपाल कस्टम घास में घोड़े खोजने लगी मतलब एक-एक दस्तावेज को जांच करने लगी।

एक टिकट से दो सवारी की मनसा पर नही चला जुगाड़, फंस गए जुगाड़ी

एपीएफ के इंचार्ज संगम श्रेष्ठ ने बताया कि UP-70 FT 2525 नंबर के दो ट्रकों में से एक के सारे कागजों और सीमा शुल्क पर ये दोनों ट्रकों को पार करने की फिराक में थे।ये लोग दोनों ट्रक उसी कागजात पर पार करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ट्रकों में मक्का लदा था,जिसे उत्तर प्रदेश से नेपाल में निर्यात के लिए लाया गया था।

पहले भी हो चुका है ये चकमा देने का खेल,कस्टम की भी रहती थी मिलीभगत

एपीएफ के इंचार्ज श्रेष्ठ ने बताया कि यह दूसरी बार है जब एक ही नंबर के दो ट्रक को एक ही कागज के आधार पर पास कराया जा रहा था।पहले भी इसी तरह एक ही नंबर प्लेट के दो ट्रकों को पार कराया जा रहा था,जिसका मकसद इम्पोर्ट टैक्स बचाने के लिए व्यापारी कस्टम के कर्मचारियों को मिलाकर इस तरह का काम करते रहते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.