दुनिया को जीतने से पहले भारत ने एशिया को जीता,लंका की हार में सिराज बने हनुमान

Voice Of News 24

17 Sep 2023 21:20PM

2018 के बाद भारतीयों का सपना 5 साल बाद पूरा, स्वदेश लौटा एशिया कप का खिताब

सिराज बने हनुमान,हार्दिक और बुमराह के आतिशी बॉलिंग से लंका की टीम का हुआ दहन

श्रीलंका

एशिया कप का आज फाइनल मुकाबला भारत-और श्रीलंका के बीच इस कदर श्रीलंका के लिए उदासी का मौसम बन गया कि आसमान की बारिश ने भी उनका साथ छोड़ दिया।आज मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ लेकिन और श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।फिर क्या ?भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम को 50 रन के स्कोर पर ही धरासायी कर दिया।मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट निकाल कर पसीने छुड़ा दिए।जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में ही एक विकेट झटके और हार्दिक पांड्या ने तो श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी ही 3 विकेट लेकर खत्म कर दी।

ईशान-गिल ने नाबाद रहकर दिलाई जीत,श्रीलंका को 01 विकेट के लिए पड़ गए लाले

भारत की तरफ से आज रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करने पिच पर आए और दोनों ने दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की झोली में विकेट का सूखा डाल दिया।शुभमन ने 19 गेंदो 6 चौके की मदद से 27 रन और किशन ने 3 चौके की मदद से 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर श्रीलंकाई बॉलरों के चेहरों की चमक गायब कर दी।

योगी से लेकर नितिन गडकरी ने भी टीम इंडिया को बधाई,भारत की 8वीं बार एशिया कप में जीत

भारत क्रिकेट टीम हर बार नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है,आज से पहले भारत के नाम एशिया कम खिताब हासिल करने का 7 बार महारथ हासिल था लेकिन आज की ऐतिहासिक जीत ने 8वीं बार एशिया कप को भारत के नाम दर्ज कराया।

39 साल बाद दोहराया इतिहास,श्रीलंका से 1984 के बाद 10 विकेट से जीती इंडिया

भारत ने एशिया कप पर कब्जे के साथ श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने के साथ-साथ एक बार फिर से श्रीलंकाई टीम के जख्म को हरा कर दिया।भारत ने आज से लगभग 39 साल पहले श्रीलंका पर 10 विकेट से जीत पाई थी और आज वही पहाड़ा दोहरा दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.